हमारा भारतीय लोकतंत्र 4 स्तम्भो पर खड़ा है न्याय पालिका कार्य पालिका व्यवस्थापिका और पत्रकारिता लेकिन लोकतंत्र के चार खम्बो में से एक खम्बा जिसे पत्रकारिता कहा जाता है इसे गिराने प्रताड़ित करने और इसे कमज़ोर करने का कुचक्र वर्षो से किया जा रहा है लोकतंत्र के तीन स्तम्भ सम्मानित और सुरक्षित भी है लेकिन चौथे स्तम्भ को न सम्मान मिल रहा है न सुविधाएं और न ही सुरक्षा की कोई गारंटी ही है। तीन स्तम्भो के लिये टोल टैक्स फ्री प्लेट फार्म टिकट फ्री गाडी पार्किंग फ्री इलाज फ्री और न जाने क्या क्या फ्री लेकिन चौथे स्तम्भ के प्रहरी पत्रकारों के लिये न पार्किंग फ्री न टोल टैक्स फ्री न इलाज फ्री कुल मिला कर ऐसी कोई भी सुविधा नही जो तीन स्तम्भ से जुड़े लोगो को मिलती है । सुविधाएं तो छोड़ दीजिये जनाब पत्रकारों को तो सिर्फ वही लोग सम्मान अपने मतलब से देते है जिन्हें अपनी बात को समाचार के माध्यम से जनता तक पहुचानी होती है। सुरक्षा के के मामले में तो पत्रकार बिलकुल ही गरीब है
चौथे स्तम्भ को मौजूदा समय में तो अपने अस्तित्व को ही खतरा हो गया है।
देश के नेता अपनी सुविधा अनुसार समय समय पर नियम कानून बना लेते है लेकिन पत्रकारिता के लिये जितने भी नियम बन रहे है उससे तीन स्तम्भो को भले ही लाभ हो लेकिन पत्रकारिता के अस्तित्व पर संकट के बादल घने होते जा रहे है।
अगर पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा गया था तो इसकी मज़बूती के लिये योजनाएं बनाई जाती लेकिन यहाँ तो इसे कमज़ोर करने के लिए वो लोग एकजुट हो रहे है जिनके लिये पत्रकारिता खतरे की घण्टी साबित हो रही है।
सिमित संसाधनों में देश और समाज के प्रति अपना दायित्व निभाने वाले पत्रकारों की दुर्दशा किसी को नज़र नही आ रही है आज के समय में तीन स्तम्भो के मुकाबले चौथा स्तम्भ सबसे मुलायम चारा बन गया है जिसे चारा समझ कर ऊंची पहुच वाले चबाने के प्रयास में है।
संविधान रचेता यदि आज जीवित होते तो उन्हें पत्रकारिता और पत्रकारों की दुर्दशा देख कर दुःख ज़रूर होता लेकिन संविधान के रखवालो को न दुःख है और न ही चिंता है।
पत्रकारिता और पत्रकारों का तो ईश्वर ही मालिक है।
अगर जिंदगी को पहेली बनाया तो उलझते रहेंगे, अगर जिंदगी को सहेली बनाया तो सुलझते रहेंगे !!
पत्रकारिता और पत्रकारों का तो ईश्वर ही मालिक है
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
गांव और शहर में बंटी सियासत, चम्बा में BJP को डैमेज कंट्रोल करना बना चुनौती
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की बाद भाजपा में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। ऐसा ही कुछ हाल चम्बा जिला के...
-
डलहौज़ी हलचल (चम्बा) :- सच ही कहा है किसी ने की भगवान किसी को गरीब पैदा न करे और अगर गरीब पैदा करे तो उसे कोई बीमारी न दे. क्यूंकि इस स...
-
हिमाचल के मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र को प्रकृति ने सुंदरता का अपार भंडार बख्शा है। इसी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराहग...
-
कल मैं विभिन्न न्यूज पोर्टल पर एक समाचार पढ़ कर थोड़ा ठहर और सिहर-सा गया। अधिकतर पोर्टलों में यही समाचार प्रमुखता के साथ प्रसारित हो रहा था...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें