डलहौज़ी हलचल(चम्बा) :- सच ही कहा है किसी ने की भगवान किसी को गरीब पैदा न करे और अगर गरीब पैदा करे तो उसे कोई बीमारी न दे. क्यूंकि इस स्थिति में उस परिवार को जिन परिस्तितियों से गुजरना पड़ता है वो सिर्फ वही समझ सकता है.हमारे सामने ऐसे दो मामले पहले भी आ चुके है जिनमे लोगों की भरपूर मदद के बाद भी हम उनको बचाने में असमर्थ रहे है. ये दोनों मामले जिला चंबा के बलेरा क्षेत्र के थे जिसमे हमने पलक और साहिल दोनों को खो दिया. लेकिन अगर आप सभी की मदद मिल जाए तो इस बार हम तीसा क्षेत्र की इस बच्ची की जान बचा सकते है. चाइल्ड लाइन चंबा को तीसा स्कूल के प्रिंसिपल से यह सूचना प्राप्त हुई है कि उसके स्कूल में 7 वीं कक्षा की छात्रा को ब्लड कैंसर है. तथा वह वर्तमान में उसका इलाज PGI चंडीगढ़ में चल रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि लड़की के पिता अत्यंत गरीब है तथा वह इलाज करवाने की हालत में नहीं है. प्रधानाचार्य घनश्याम ठाकुर व अन्य ने वहां पर लगभग डेढ़ लाख की आर्थिक मदद लड़की के पिता को प्रदान की है परंतु इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 8 से 10 लाख रुपए की अनुमानित राशि का खर्चा आएगा. थोड़ी बहुत जो धन राशी परिवार के पास है वो 22 सितंबर तक होने वाली कीमोथैरेपी के लिए ही उपलब्ध है. इसके बाद भी लगभग 3 महीनों में 8 से 10 कीमोथैरेपी होनी है जिस पर सात से आठ लाख रुपया खर्चा आएगा.
आज परिवार खुद को असहाय महसूस कर रहा है वो किसी भी हाल में अपनी बच्ची को खोना नहीं चाहते. चाइल्डलाइन ने लड़की के पिता से बात की तो उनके आंसू छलक पड़े. चाइल्ड लाइन चंबा ने चाइल्ड लाइन चंडीगढ़ को इस संबंध में सूचित कर दिया है तथा चाइल्डलाइन चंडीगढ़ को बच्चे के पिता को बच्ची के पिता को हर संभव सहयोग हेतु कहा गया है. लड़की के पिता की ओर से चाइल्डलाइन चंबा समस्त जनता से अपील करता है कि अपना सहयोग इस बच्ची को दी ताकि इस बच्चे की जान बच सके.
इस सम्बन्ध में आप किसी भी प्रकार की जानकारी व् सहायता हेतु प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला तीसा घनश्याम ठाकुर या चाइल्ड लाइन चंबा के समन्वयक कपिल शर्मा से संपर्क कर सकते है. प्रधानाचार्य का संपर्क नंबर 9418293499, 97363 84060 चाइल्ड लाइन समन्वयक नंबर 94592 33649
लड़की का नाम- चिंता देवी
आयु--- 13 वर्ष लगभग
कक्षा---- सातवीं
स्कूल---- वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा
पिता का नाम- श्री लाल सिंह
गांव व पंचायत - भंजराड़ू
तहसील- चुराह
जिला- चम्बा (हि० प्र०)
बैंक -------------PNB
खाता संख्या- 6708000100041508
IFSC CODE- PUNB0670800
पिता का संपर्क--- 98052- 55396


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें