इंसानियत मर गई 'हैवानियत' हुई जिंदा

कल मैं विभिन्न न्यूज पोर्टल पर एक समाचार पढ़ कर थोड़ा ठहर और सिहर-सा गया। अधिकतर पोर्टलों में यही समाचार प्रमुखता के साथ प्रसारित हो रहा था कि सोलन में एक नवजात बच्चे का शव मिला है। शव मिला क्या, उसको तो कुत्ते नोच रहे थे। बार-बार इंसानियत की दुहाई देने वाले भारतीय समाज में यह कैसी प्रथा आ गई है। यहां के लोग कैसे हो गए हैं। लोग बच्चों की चाहत में मंदिरों-मस्जिदों में जिन्दगी गुजार देते हैं। कई मन्नतें करते हैं। कई कई दिनों तक भूखे रहते हैं कि उनको बच्चा हो जाए, लेकिन यह घटना समाज को शर्मसार करने वाली है। इस तरह से नवजात बच्चे को कुत्तों द्वारा नोचा जाना समाज को नीच बताने वाली और इंसानियत के लिए खतरनाक घटना है। जिन्दगी ने और दिखावे की चाहत ने लोगों को क्या बना दिया है। उसकी सोच कैसी हो गई है। इंसान ही इंसानियत का दुश्मन बन बैठा है, उसको भगवान का भी डर नहीं रहा है। आपनी भौतिकतावादी और संकीर्ण मानसिकता के कारण इतना गिर गया है कि उसे सही और गलत में कोई फर्क नजर नहीं अाने लगा है। उसे क्या करना है क्या नहीं इसका भी कोई ख्याल नहीं रहा है। सिर्फ भुगतभोगी बनना आता है, बाकि समाज के लिए उसकी क्या जिम्मेदारियां हैं उसका उसे कोई ज्ञान ही नहीं है।
नवजात बच्चे का कुत्तों द्वारा नोचे जाने की घटना से भगवान भी शर्मिंदा होगा कि जिस धरती को इंसान देवभूमि मानता है आज वह भूमि किसी सुरभूमि से कम नहीं है। जिन लोगों को दुनिया में इंसानियत का पाठ पढ़ाने के लिए जमीं पर भेजा था आज वही हैवानियत का पाठ पढ़ाने पर तुले हुए हैं। उनको तो इंसानियत से कोई वास्ता ही नहीं है। एेसा नहीं है कि हिमाचल में इस तरह के नवजात बच्चे मिलने की पहली घटना है, इससे पहले भी हिमाचल के विभिन्न जिलों से इस तरह के समाचार आते रहे हैं, जिन्होंने पूरी देवभूमि को ही दागदार बना दिया है। हिमाचल की छवि पर यह एेसे धब्बे हैं, जिनको धो पाना शायद मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। क्योंकि यह घटनाएं एेसी हैं.  जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वह भी एेसी भूमि पर जहां के लोगों को सबसे अधिक धार्मिक विचार और परिवेश वाला माना जाता हो।

हाल ही की कुछ घटनाएं
सोलन में नवजात बच्चे के मिलने की घटना से पांच दिन पूर्व ही पर्यटन नगरी धर्मशाला में 28 जनवरी को सदर पुलिस थाना के अंतर्गत सिद्धपुर में शनिवार को मनूणी खड्ड के पास नवजात शिशु का शव मिला था। इससे पूर्व सोलन के नालागढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालूझिंडा के तहत कलरांवाली में खेतों में 17 अक्तूबर 2017 को एक नवजात शिशु का शव मिला। उसको भी  आवारा कुत्तों ने जगह-जगह से नोच डाला है। जहां नवजात शिशु का यह शव मिला था उसके साथ ही हिमाचल का अटल शिक्षा कुंज कालूझिंडा है।

जारी.............. 





कोई टिप्पणी नहीं:

Powered By Blogger

गांव और शहर में बंटी सियासत, चम्बा में BJP को डैमेज कंट्रोल करना बना चुनौती

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की बाद भाजपा में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। ऐसा ही कुछ हाल चम्बा जिला के...