जिनको हम जिन्दगी कहते है

कुछ सपने होते हैं
कुछ अपने होते हैं
कुछ रास्ते में मिलते हैं
फिर रास्ते में ही खोते हैं।

कुछ राज छुपाते हैं
कुछ दिल खोल के कहते हैं
कुछ नजरों में समा जाते हैं
कुछ हरपल दिल में रहते है।

कुछ उजाला छीन लेते है
कुछ अंधेरों में साथ देते हैं
कुछ जिन्दगी दे जाते हैं
कई सांस ही छीन लेते हैं।

कुछ खुशियों की फरियाद करते हैं
कुछ जीवन को बरबाद करते है
कुछ रिस्ते ऐसे भी है दोस्तों 
जो जीवन को आबाद करते हैं
जिनको हम जिन्दगी कहते है।

RAVINDER ATTRI
ravinderattri93@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Powered By Blogger

गांव और शहर में बंटी सियासत, चम्बा में BJP को डैमेज कंट्रोल करना बना चुनौती

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की बाद भाजपा में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। ऐसा ही कुछ हाल चम्बा जिला के...