मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का बयान कांग्रेस की नैया डुबोकर ही रहेगा। भाजपा पर निशाना साधना मुख्यमंत्री पर भारी पड़ेगा। जैसे-जैसे वीरभद्र सिंह बूढ़े हो रहे हैं वैसे-वैसे उनकी जबान फिसल रही है। कभी ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान देते हैं तो कभी सामुदाय विशेष के लिए तो कभी कुछ तो कभी कुछ इनको विवादित बयानों की फेरहिस्त इतनी है कि उनको लिखने में भी लंबा समय लगेगा। हिमाचल प्रदेश के मुखिया का पद संभाले हुए वीरभद्र सिंह को इस तरह के बयान देना किसी भी सूरत में शोभा नहीं देते है। उनको जहां लोगों से एकजुटता का आह्वान करना चाहिए तो वहीं वह कहीं न कहीं लोगों को बांटने की बात कर रहे हैं।
एक बार उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कूड़ा उठाने वाले लोगों की पार्टी है। इससे पूर्व वर्ष 2024-15 में उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान दिया था, जिससे पूरे प्रदेश के ब्राह्मण जाति के लोग आहत हुए थे। तो अब उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपात सत्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि अध्यक्ष तो गद्दी सभा के भी होते हैं। यहां उनके बोलने का साफ मतलब है कि गद्दी सामुदाय के लोग उनकी नजर में कुछ भी नहीं हैं। उनका यह बयान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहने वाले गद्दी सामुदाय के लोगों को निश्चित तौर पर आहत करता है।
शायद वीरभद्र सिंह भूल गए हैं कि जनसंख्या के तौर पर सबसे बड़ा जिला माने जाने वाले कांगड़ा में आधी से अधिक जनसंख्या गद्दी सामुदाय कि है जबकि चम्बा जिला लगभग पूरी तरह से गद्दी है। इसके साथ ही उनके नेतृत्व में वर्तमान समय में शासन कर रही कांग्रेस पार्टी समॢथत सरकार में भी गद्दी सामुदाय से संबंध रखने वाले ठाकुर सिंह भरमौरी भी गद्दी सामुदाय से ही संबंध रखते हैं। लेकिन वीरभद्र सिंह के इस बयान पर हिमाचल प्रदेश के वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उनको अगर अपने सामुदाय से इतना ही लगाव था तो उनका इस पर प्रतिक्रिया देना एक अहम बात थी।
गद्दी सामुदाय के लोग अगर एकजुट होकर मुख्यमंत्री के खिलाफ उतर आए तो मुख्यमंत्री को अहसास हो जाएगा कि गद्दी सामुदाय के लोग भी इन्सान ही हैं।
अगर जिंदगी को पहेली बनाया तो उलझते रहेंगे, अगर जिंदगी को सहेली बनाया तो सुलझते रहेंगे !!
क्या बोल रहे हैं वीरभद्र सिंह जी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
गांव और शहर में बंटी सियासत, चम्बा में BJP को डैमेज कंट्रोल करना बना चुनौती
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की बाद भाजपा में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। ऐसा ही कुछ हाल चम्बा जिला के...
-
डलहौज़ी हलचल (चम्बा) :- सच ही कहा है किसी ने की भगवान किसी को गरीब पैदा न करे और अगर गरीब पैदा करे तो उसे कोई बीमारी न दे. क्यूंकि इस स...
-
हिमाचल के मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र को प्रकृति ने सुंदरता का अपार भंडार बख्शा है। इसी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराहग...
-
कल मैं विभिन्न न्यूज पोर्टल पर एक समाचार पढ़ कर थोड़ा ठहर और सिहर-सा गया। अधिकतर पोर्टलों में यही समाचार प्रमुखता के साथ प्रसारित हो रहा था...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें