*मातृ दिवस* (अभी अधूरी है)

फेसबुक पर एकाएक सा उमड़ा प्यार
उस के लिए, जिसने दिखाया संसार
क्या ? उसको है जरूरत दिखावे की
जो सब पर लुटाए आशीष की बहार
क्या हमको संसार दिखाने वाली को
मनु रूप में धरती पर लाने वाली को
उसे एक दिन के प्यार की जरूरत है
जिसने नौ महीने कोख में रखा भार
कोई मातृ दिवस शुभकामनाएँ दे रहा
कोई चरणों में पड़ कर सैल्फी ले रहा
अरे भाई जी 364 दिन कहाँ थे गायब
जो सिर्फ एक दिन में दिखाते हो प्यार
पहले कोई वृद्ध आश्रम में छोड़ आया
कोई लड़ कर माँ से रिश्ता तोड़ आया
तब कोई ममता नहीं थी उस के लिए
क्योंकि तब आ गया था अपना परिवार

कोई टिप्पणी नहीं:

Powered By Blogger

गांव और शहर में बंटी सियासत, चम्बा में BJP को डैमेज कंट्रोल करना बना चुनौती

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की बाद भाजपा में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। ऐसा ही कुछ हाल चम्बा जिला के...