महंगाई तू कहां से आई, तुझे क्यों लाज न आई। यह गाना 80 के दशक का अति लोकप्रिय गाना था और आज भी उतना ही प्रासंगिक हैं जितना उस समय था। महंगाई किसी भी अर्थ व्यवस्था के लिए घातक है और चिंता का विषय है। चाहे जितना भी आर्थिक विकास कोई देश कर ले, अगर महंगाई पर लगाम नहीं कस सके तो विकास का लाभ जन जन तक नहीं पहुंच पाएगा। फलस्वरूप देश का एक बहुत बड़ा वर्ग विकास के लाभ से वंचित रह जाता है। अब विषय यह है कि महंगाई कहां से और कैसे आती है। हमें तो आती हुई भी नहीं दिखाई देती सिर्फ आने के बाद ही पता चलता है कि महंगाई आ गई, खास कर जब दुकान से सामन लेने जाए तब ही महंगाई के बारे में जानकारी होती है। अर्थ शास्त्री शायद जानते हो इस महंगाई का रहस्य। आमतौर पर जनता तो यही जानती कि बढ़ती जनसंख्या और मांग और पूर्ति में विषमता। यही हमें सिखाया भी जाता है। यही अर्थ शास्त्र के सिद्धांत हैं, परन्तु आज के इस नए अर्थव्यस्था जिसमे राजनीति एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, सिर्फ अर्थशास्त्र का सिद्धांत ही अर्थ व्यवस्था को प्रभावित नहीं करते हैं। महंगाई को प्रभावित करने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण हैं देश की मुद्रा का विदेश विनिमय दर और यह जो कारण हैं वह दीर्घकालीन कारण हैं। अगर हम पिछले 50 वर्षो के महंगाई के ग्राफ को देखें तो हमें रुपये का गिराना और महंगाई का बढ़ने में एक सीधा संबंध मिलेगा। बाकी अन्य कारण जैसे की बारिश न होना, आय अधिक होना या आकस्मिक कारणों से व्यापार में असंतुलन होना यह अल्पकालीन कारण हैं। इससे लंबे समय तक महंगाई नहीं बढ़ती है। परंतु जिस महंगाई का जिक्र कर रहे हैं उसका जनक रुपये का गिराना है। और यह जो गुप्त कारण हैं जिसे जनता नहीं जानती हैं वह प्राय विश्व के तमाम देशी की भी यही कहानी हैं | अगर हर देश अपने देश की मुद्रा को गिरने से रोक सके तो महंगाई के इस वर्तमान रौद्र रूप पर लगाम लगाया जा सकता हैं |
अगर जिंदगी को पहेली बनाया तो उलझते रहेंगे, अगर जिंदगी को सहेली बनाया तो सुलझते रहेंगे !!
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
गांव और शहर में बंटी सियासत, चम्बा में BJP को डैमेज कंट्रोल करना बना चुनौती
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की बाद भाजपा में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। ऐसा ही कुछ हाल चम्बा जिला के...
-
डलहौज़ी हलचल (चम्बा) :- सच ही कहा है किसी ने की भगवान किसी को गरीब पैदा न करे और अगर गरीब पैदा करे तो उसे कोई बीमारी न दे. क्यूंकि इस स...
-
हिमाचल के मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र को प्रकृति ने सुंदरता का अपार भंडार बख्शा है। इसी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराहग...
-
कल मैं विभिन्न न्यूज पोर्टल पर एक समाचार पढ़ कर थोड़ा ठहर और सिहर-सा गया। अधिकतर पोर्टलों में यही समाचार प्रमुखता के साथ प्रसारित हो रहा था...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें